उत्तराखंड में तेजी से बदल रहा है मौसम, आज 5 जिलों में मूसलाधार बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

शनिवार को कई क्षेत्रों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। पढ़िए Uttarakhand Weather News 21 May
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 21 may: Uttarakhand Weather News 21 May
Image: Uttarakhand Weather News 21 May

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम बदल रहा है। देर रात बारिश होने से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है। आज भी मौसम का मिजाज नर्म रहने के आसार हैं।

Uttarakhand Weather News 21 May

प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में आज तेज हवाएं चलने, ओलावृष्टि और बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 21 से 23 मई तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इससे गर्मी से फौरी तौर पर राहत मिलेगी। शनिवार को कई क्षेत्रों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेशभर में चटख धूप ने लोगों को बेहाल किया। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसी तरह मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर जैसे मैदानी इलाके भी गर्मी से तपते रहे, हालांकि रात को तेज अंधड़ चलने के बाद आई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 23 मई तक राज्य में मौसम बदला हुआ रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में भी गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस तरह आने वाले दिनों में आंधी, बादल और बूंदाबांदी की घटनाएं जारी रहने का अनुमान है। तेज आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है।