Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। राजधानी देहरादून में दिन में चिलचिलाती धूप रहती है तो शाम होते-होते हल्की बारिश हो जाती है। बारिश के साथ-साथ तेज हवा और गर्जन भी हो रही है।
रविवार को ज्यादातर पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हुई और मैदानों में अंधड़ चली। अब मौसम विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार देहरादून समेत अन्य मैदानी जिलों में 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। अंधड़ के चलते कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। इससे काफी नुकसान होने की सूचना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह गरज के साथ बौछारें पड़ीं, आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हुईं। पश्चिमी विक्षोभ व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात की वजह से मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने रविवार को कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेक स्थानों व मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 23 और 24 मई को नैनीताल, बागेश्वर, और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं। ओलावृष्टि और तेज आंधी को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। चार धाम यात्रा पर जाने वाले लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पहाड़ की यात्रा पर निकल रहे हैं तो मौसम का रुख देखकर ही निकलें। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।