केदारनाथ के बाद हरिद्वार में कुत्ते के साथ गंगा स्नान और पूजा-अर्चना..वायरल हुई तस्वीरें

एक युवक की हरकी पैड़ी पर कुत्ते के साथ गंगा स्नान और पूजा की फोटो वायरल हो रही है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
haridwar dog ganga snan and pooja: Ganga bath and worship photo with dog in Haridwar goes viral
Image: Ganga bath and worship photo with dog in Haridwar goes viral

हरिद्वार: देवभूमि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले एक यूट्यूबर अपना डॉगी लेकर केदारनाथ पहुंच गया था। उसने कुत्ते के पैरों से नंदी की प्रतिमा को स्पर्श कराया। मामले में रिपोर्ट भी दर्ज हुई।

bath and worship photo with dog in Haridwar goes viral

ये बवाल थमा भी नहीं था कि अब हरिद्वार के हरकी पैड़ी में ऐसी ही घटना दोहराई गई है। यहां एक युवक की हरकी पैड़ी पर कुत्ते के साथ गंगा स्नान और पूजा की फोटो वायरल हो रही है। राज्य समीक्षा वायरल वीडियो और तस्वीरों की पुष्टि नहीं करता, लेकिन सोशल मीडिया पर मामले को लेकर घमासान मचा है। श्रीगंगा सभा के महामंत्री मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। घटना शनिवार की बताई जा रही है। युवक के अपने कुत्ते के साथ हरकी पैड़ी में गंगा स्नान करने और मालवीय घाट पर पूजा अर्चना करने की फोटो वायरल हुई।

तीर्थ पुरोहित समाज से जुड़े उज्ज्वल पंडित का कहना है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए यह गलत कार्य किया गया है। युवक के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए। गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ का कहना है कि जिस स्थान पर युवक कुत्ते के साथ स्नान कर रहा है वह ब्रह्मकुंड वाला स्थान नहीं दिख रहा है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि हरिद्वार में पांच साल पहले भी कुत्ते के अस्थि प्रवाह को लेकर हरकी पैड़ी पर विवाद हुआ था। तब एक पुरोहित ने कुत्ते की अस्थि प्रवाह करने से इनकार कर दिया था। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से मामले में सुलह कराई थी। इस तरह की घटनाओं को लेकर लोगों में गुस्सा है। अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा ने प्रदेश सरकार से इस तरह की घटनाओं पर रोक के लिए नियम-कानून बनाने की अपील की है।