चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। यहां अगले दो दिनों तक बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 24 May
रुद्रप्रयाग: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड में मौसम बदला हुआ है। सोमवार को देहरादून में बारिश की वजह से हवा में नमी और ठंडक बढ़ गई। बारिश ने गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने का काम किया।
Uttarakhand Weather News 24 May
बीते दिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटों की बात करें तो चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सतर्क रहने की जरूरत है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में 24 मई से दो दिन बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। तेज हवाएं चलने का अनुमान है, इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। चारों धामों और यात्रा रूट पर भी मौसम खराब रहेगा, जिससे यात्रियों की दुश्वारियां बढ़ सकती हैं। मंगलवार को ओलावृष्टि, तेज हवा, आंधी तूफान की आंशका है। आगे पढ़िए
राज्य के सभी जिलों के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहेगा, ये भी बताते हैं। 26 व 27 को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान बारिश से बचने के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है। यहां 29 मई तक अलग-अलग समयावधि में बारिश की संभावना जताई गई है। देहरादून में मंगलवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। यहां सोमवार को हुई बारिश का असर दिन और रात के तापमान पर भी दिखा। बारिश के बाद लोगों को ठिठुरन का एहसास हो रहा है। दून में पिछले 24 घंटों में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। बीते दिन केदारनाथ और बदरीनाथ के साथ-साथ हेमकुंड साहिब में हिमपात हुआ। आज कहीं-कहीं बारिश, तेज अंधड़ और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें