बड़ी खबर: केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक स्थगित, पुलिस की अपील- जो जहां है, वो वहीं रुक जाए

बारिश होने पर प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है, जिस वजह से रुद्रप्रयाग से लेकर गुप्तकाशी तक 5000 यात्रियों को रोक दिया गया है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Kedarnath Yatra postponed: Kedarnath Yatra postponed till further orders
Image: Kedarnath Yatra postponed till further orders

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के लगभग सभी जिलों में इस वक्त मौसम ने करवट बदल ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों तक हर जगह झमाझम बरसात हो रही।

Kedarnath Yatra postponed till further orders

बात करें चारों धाम की तो वहां पर भी झमाझम बरसात की वजह से यात्रियों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केदारनाथ धाम एवं केदारघाटी में भीषण बरसात और कोहरे की वजह से अगले आदेश तक यात्रा को रोक दिया गया है। सुबह से ही रिमझिम बारिश होने पर प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है, जिस वजह से रुद्रप्रयाग से लेकर गुप्तकाशी तक जगह-जगह 5000 से अधिक यात्रियों को रोक दिया गया है। सोनप्रयाग में 2000 और गौरीकुंड में लगभग 3500 यात्रियों को रोका गया है। सोमवार को केदारनाथ यात्रा सिर्फ एक ही घंटे चली और सुबह के बाद केदारनाथ में मौसम अचानक ही बदलने लगा और बरसात शुरू हो गई जिसके बाद श्रद्धालुओं को रोक लिया गया और यात्रा को अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। प्रशासन ने यात्रियों से सुरक्षित रहने की अपील करते हुए सतर्कता बरतने को कहा है। दरअसल बीते सोमवार को सोनप्रयाग से सुबह तकरीबन 8 बजे 8000 यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया था। मगर केदार घाटी व केदारनाथ में तेज बारिश और घना कोहरा छाने की वजह से प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से यात्रा को रोक दिया आगे पढ़िए

इस दौरान रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक जगह-जगह 5000 यात्रियों को रोक दिया गया। सुबह 9:00 बजे के बाद यात्रियों को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए नहीं भेजा गया। जो लोग 8 बजे तक धाम के लिए रवाना हुए थे उनको पुलिस एवं अन्य सुरक्षा जवानों की मौजूदगी में हल्की बारिश के दौरान धीरे-धीरे आगे बढ़ाया गया और इस दौरान जहां पर भी बारिश तेज हुई यात्रियों को वहां पर रोक दिया गया। वहीं दूसरी तरफ बारिश के चलते केदारनाथ में भी 3200 यात्री रोके गए। खराब मौसम के चलते केदारनाथ से नीचे के लिए किसी यात्री को जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सोनप्रयाग से केदारनाथ तक सुरक्षाबलों को मुस्तैद कर दिया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट को ध्यान में रखकर निर्णय लिया जा रहा है। पुलिस वालों ने यात्रियों से जहां पर मौजूद है वहीं पर रहने की अपील की है। पुलिस ने यात्रियों को अगले आदेश तक उनके ही कमरों में रुकने की अपील की है। वहीं रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा है यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस बल केदारनाथ में तैनात हैं जो कि यात्रियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और उनकी सुरक्षा का ध्यान रख रहे हैं।