डीएम रुद्रप्रयाग IAS Mayur Dixit ने केदारनाथ धाम में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की, ताकि दूसरे लोगों को भी धाम में साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा सके।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: 1 quintal garbage disposed from Kedarnath
रुद्रप्रयाग: कहते हैं समाज में बदलाव लाना हो, तो शुरुआत खुद से करनी चाहिए। रुद्रप्रयाग के डीएम IAS Mayur Dixit इस बात को सच साबित करते दिख रहे हैं।
1 quintal garbage disposed from Kedarnath
डीएम ने केदारनाथ धाम में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है, ताकि दूसरे लोगों को भी धाम में साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जा सके। इस साल केदारनाथ धाम में हर दिन हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, जिससे यहां कूड़ा-कचरा भी ज्यादा हो रहा है। कर्मचारियों के लगातार सफाई करने के बावजूद हर तरफ कूड़े और प्लास्टिक कचरे के ढेर नजर आते हैं। 19 मई को यहां डीएम के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से यात्रियों को सफाई को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान मंदिर प्रांगण से लेकर शंकराचार्य समाधि स्थल, प्रवचन हॉल, भैरोंनाथ तथा विभिन्न स्थलों पर सफाई की गई। लगभग एक कुंतल प्लास्टिक और वेस्ट मटीरियल इकट्ठा किया गया। जिसका उचित निस्तारण किया जाएगा।
बता दें कि चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद केदारनाथ धाम में रोजाना 18 हजार से अधिक यात्री दर्शनों को आ रहे हैं, जबकि पांच हजार से अधिक स्थानीय लोग वर्तमान में धाम में निवास कर रहे हैं। 14 दिन में यहां ढाई लाख से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए। इसे देखते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिलाधिकारी IAS Mayur Dixit ने बताया कि धाम में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे यहां पर वेस्ट मटीरियल होना स्वाभाविक है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन की टीम व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर यहां वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। श्री केदारनाथ धाम में चलाए गए इस स्वच्छता अभियान में कई लोगों ने प्रतिभाग किया। अभियान के दौरान सड़क किनारे, ट्रैक रूट और गलियों में इकट्ठा कूड़े को सुनियोजित तरीके से निस्तारित किया जाएगा। भविष्य में भी श्री केदारनाथ नगर पंचायत व मंदिर परिसर सहित आसपास के ट्रैक रूट पर स्वच्छता अभियान निरंतर संचालित किया जाएगा।