गढ़वाल: रोज दारू पीकर स्कूल जाते थे मास्टर साहब, खौफ में थे छात्र-छात्राएं..अब हुई कार्रवाई

बताया जाता है कि शिक्षक देवेंद्र लाल न सिर्फ शराब पीकर स्कूल जाता था, बल्कि वहां छात्रों की पिटाई भी करता था। बच्चे हर वक्त डरे हुए रहते थे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
pauri garhwal sunderkhal teacher devendra lal: Pauri Garhwal teacher Devendra Lal suspended
Image: Pauri Garhwal teacher Devendra Lal suspended

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के सरकारी स्कूल इन दिनों पढ़ाई के लिए कम और शिक्षकों की करतूतों के लिए ज्यादा चर्चा में हैं। शिक्षकों के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Pauri Garhwal teacher Devendra Lal suspended

ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल के बीरोंखाल ब्लॉक का है। जहां शराबी शिक्षक देवेंद्र लाल पर शराब पीकर स्कूल आने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि शिक्षक देवेंद्र लाल न सिर्फ शराब पीकर स्कूल जाता था, बल्कि वहां छात्रों की पिटाई भी करता था। शिकायत मिलने पर पौड़ी सीईओ ने आरोपी मास्टर को निलंबित कर कर दिया है। आरोपी शिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरखाल में सहायक अध्यापक के तौर पर तैनात है। पौड़ी के मुख्य शिक्षाधिकारी एवं प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा डॉ. आनंद भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरखाल की शिकायत और उप शिक्षा अधिकारी बीरोंखाल अजीत भंडारी की जांच के आधार पर शिक्षक को निलंबित किया गया है।

38 वर्षीय सहायक अध्यापक देवेंद्र लाल को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। देवेंद्र लाल पर स्कूल में शराब पीने के अलावा विभागीय अधिकारियों के आदेशों का उल्लंघन करने व कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने का आरोप लगा है। बीईओ अजीत भंडारी के मुताबिक सहायक अध्यापक देवेंद्र लाल की इस तरह की शिकायतें पूर्व में भी प्राप्त हुई हैं। जिस पर उन्होंने शिक्षक को मौखिक रूप से चेतावनी दी थी। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुंदरखाल में देवेंद्र लाल समेत केवल दो ही शिक्षक तैनात हैं। अभी इस विद्यालय में करीब 18 बच्चे पढ़ रहे हैं। शिक्षक के हर दिन शराब पीकर स्कूल आने की वजह से बच्चों पर गलत असर पड़ रहा था। पौड़ी सीईओ आनंद भारद्वाज ने बताया कि उप शिक्षा अधिकारी पाबौ को आरोप पत्र के आधार पर जांच कर 20 दिन के भीतर जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सस्पेंशन अवधि तक आरोपी शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पौड़ी में संबद्ध किया गया है।