उत्तराखंड: 5 जिलों में अगले दो दिन बरसेंगे बादल, यलो अलर्ट जारी..चार धाम यात्री सतर्क रहें

चारधाम यात्रियों को अगले दो दिन सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। यात्रा के दौरान असुविधा से बचना है तो सावधान रहें। पढ़िए Uttarakhand Weather News
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 25 may: Uttarakhand Weather News 25 May
Image: Uttarakhand Weather News 25 May

रुद्रप्रयाग: पहाड़ की यात्रा पर जा रहे हैं तो मौसम बुलेटिन देखकर ही निकलें। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा।

Uttarakhand Weather News 25 May

यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अगले दो दिन सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। चार धामों और यात्रा रूट पर भी मौसम संबंधी दुश्वारियां यात्रियों की दिक्कत बढ़ाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार 26 व 27 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मौसम संबंधी गतिविधि जब किसी इलाके में होती है तो उस समय खुली जगह पर मौजूद लोग एहतियात बरतें।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान बारिश से बचने के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है। यहां 29 मई तक अलग-अलग समयावधि में बारिश की संभावना जताई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो खराब मौसम में यात्रा न करें और सुरक्षित जगहों पर रहें। मौसम साफ होने के बाद ही आगे की यात्रा आरंभ करें। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत है तो वहीं चोटियों पर हिमपात से ठिठुरन बढ़ गई है। दो दिन हुई रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में तापमान पांच से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आज भी पर्वतीय इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं, हालांकि गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम की हर जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।