आज उत्तराखंड के 5 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, चार धाम यात्रा पर जा रहे लोग सतर्क रहें

चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अगले दो दिन सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पढ़िए Uttarakhand Weather News 26 May
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 26 may: Uttarakhand Weather News 26 May
Image: Uttarakhand Weather News 26 May

रुद्रप्रयाग: मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मौसम संबंधी गतिविधि जब किसी इलाके में होती है तो उस समय खुली जगह पर मौजूद लोग एहतियात बरतें। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा।

Uttarakhand Weather News 26 May

यहां बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को अगले दो दिन सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। आज उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली , बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या फिर गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। राज्य के शेष जनऩदों में मौसम शुष्क रहेगा।

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान बारिश से बचने के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है। यहां 29 मई तक अलग-अलग समयावधि में बारिश की संभावना जताई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो खराब मौसम में यात्रा न करें और सुरक्षित जगहों पर रहें। मौसम साफ होने के बाद ही आगे की यात्रा आरंभ करें। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत है तो वहीं चोटियों पर हिमपात से ठिठुरन बढ़ गई है। दो दिन हुई रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में तापमान पांच से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आज भी पर्वतीय इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं, हालांकि गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम की हर जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।