Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
हरिद्वार: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा होने से कोहराम मचा हुआ है।
तेज रफ्तार वैन के अचानक पलटने से उसमें आग लग गई। इस हादसे में उत्तराखंड के हरिद्वार के 2 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति जिंदा जल गए। मरने वालों में एक महिला और एक युवक बताए जा रहे हैं। हादसा उस समय हुआ जब वैन में सवार कुछ व्यक्ति मेरठ से दिल्ली की तरफ लौट रहे थे। इस हादसे में 4 लोगों के घायल होने की भी खबर है।पुलिस के मुताबिक, गाड़ी तेज रफ्तार में थी। माना जा रहा है कि गाड़ी में एलपीजी सीएनजी किट लगी हुई थी। जिसकी वजह से पटलने के साथ ही गाड़ी में भीषण आग लग गई। हालांकि यह भी जांच का विषय है। यह घटना मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर हुई है। पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हादसे में जिंदा जलने वाले 2 लोग उत्तराखंड के हरिद्वार के रहने वाल थे। वैन में 6 लोग सवार थे। दो की मृत्यु हो गई। कुल 4 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं और एक बिल्कुल ठीक है। यह सभी लोग हरिद्वार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। शुरुआती तौर पर यह पता चला है कि एक वाहन को बचाने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ी मोड़ी गई थी. जिसके चलते वैन पलट गई और उसमें आग लग गई। फिलहाल मामले की गहराई से जांच चल रही है।