उत्तराखंड: 28 और 29 मई को हरिद्वार जाने से पहले ट्रैफिक प्लान पढ़िए, वरना मिलेगा जाम

ट्रैफिक प्लान के तहत शहर में 29 मई को रात दो बजे से 30 मई की रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
haridwar traffic plan 29 may 30 may: Traffic plan for May 29 and 30 in Haridwar
Image: Traffic plan for May 29 and 30 in Haridwar

हरिद्वार: सोमवती अमावस्या के मौके पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है।

haridwar 29 may 30 may traffic plan

हर साल की तरह इस बार भी सोमवती अमावस्या के मौके पर हजारों यात्रियों के हरिद्वार पहुंचने की उम्मीद है। वीकेंड के चलते दिल्ली, हरियाणा, यूपी, राजस्थान व पंजाब से श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक, पार्किंग और रूट डायवर्जन के लिए प्लान लागू कर दिया गया है। ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए डीआईजी-एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सिविल पुलिस व यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके तहत शहर में 29 मई को रात दो बजे से 30 मई की रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाने को लेकर भी अतिरिक्त पुलिस बल व पीएसी तैनात की जाएगी। अब ट्रैफिक प्लान के बारे में भी जान लें। आगे पढ़िए

Traffic plan for May 29 and 30 in Haridwar

रोडीबेलवाला पार्किंग भरने पर दिल्ली की ओर से आने वाले सभी वाहनों को नगला इमरती रुड़की हाईवे से डायवर्ट कर लक्सर जगजीतपुर बूढ़ी माता तिराहा से वैरागी कैंप पार्किंग में पार्क किया जाएगा
ईमलीखेड़ा धनौरी बहादराबाद की ओर से आने वाले वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी फ्लाई ओवर से सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए देशरक्षक बूढ़ी माता तिराहे से डायवर्ट कर बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर व ईमलीखेड़ा-भगवानपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों (ट्रैक्टर ट्राली/बस) को ऋषिकुल हाईवे से डायवर्ट कर ऋषिकुल मैदान पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
छोटे चौपहिया वाहनों को अलकनंदा पार्किंग, रोडीबेलवाला दीनदयाल पार्किंग व पंतदीप पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
दिल्ली से देहरादून जाने वाले वाहनों का शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में मंगलौर से वाहनों को डायवर्ट कर भगवानपुर-छुटमलपुर-बिहारीगढ़ होते हुए देहरादून की ओर भेजा जाएगा।
देहरादून व ऋषिकेश जाने वाले वाहन होली चौक व हनुमान मंदिर तिराहे से चीला होते हुए अपने-अपने गंतव्य को जाएंगे।
नजीबाबाद/बिजनौर की ओर से आने वाले वाहनों को 4.2 से डायवर्ट कर नीलधारा/गौरीशंकर पार्किंग में पार्क किया जाएगा।
देहरादून से हरिद्वार होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों का शहर में अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में देहरादून जनपद से समन्वय स्थापित कर वाहनों को बिहारीगढ़-छुटमलपुर-भगवानपुर होते हुए दिल्ली की ओर भेजा जाएगा।
ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम जयराम आश्रम मोड़ से डायवर्ट कर वापस ऋषिकेश की ओर भेजे जाएंगे।
कनखल की तरफ से आने वाले ऑटो/विक्रम सिंहद्वार व तुलसी चौक से डायवर्ट कर वापस कनखल की तरफ भेजे जाएंगे।
ज्वालापुर की तरफ से आने वाले ऑटो/विक्रम को भगत सिंह चौक से बिल्केश्वर तिराहे से डायवर्ट कर वापस ज्वालापुर की तरफ भेजा जाएगा।
ज्वालापुर से शंकर आश्रम की तरफ से आने वाले ऑटो/विक्रम को देवपुरा चौक से डायवर्ट कर वापस चंद्राचार्य चौक की तरफ भेजा जाएगा। इसके अलावा पुलिस कप्तान ने पैदल चलने वालों के लिए अलग प्लान बनाने के निर्देश भी दिए हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी न होने पाए।