इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून के तय समय से पहले पहुंचने की संभावना है। 10 जून तक प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। पढ़िए uttarakhand weather news
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: monsoon in uttarakhand weather news 28 may
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम मेहरबान बना हुआ है।
monsoon in uttarakhand
पर्वतीय क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है, हालांकि मैदानी इलाके अब भी गर्मी से तप रहे हैं। अब इनके लिए भी राहतभरी खबर है। मानसून के उत्तराखंड पहुंचने में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल मानसून दस जून तक दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने बीते दिनों जारी अपनी रिपोर्ट में इसकी संभावना व्यक्त की है। उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने की तारीख 21 जून है। लेकिन, पिछले पांच साल में मानसून सिर्फ एक बार समय से पहले पहुंचा है। इसके अलावा हर बार मानसून में एक से दो हफ्ते की देरी हुई है। गुरुवार को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि इस साल पड़ी भीषण गर्मी से मानसून समय से पहले पहुंचने की संभावना है। आगे पढ़िए
uttarakhand weather news
मानसून की मौजूदा रफ्तार देखते हुए इसके समय से 12 दिन पहले पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। पूर्व में 15 जून तक मानसून के दस्तक देने की संभावना थी। लेकिन, मौजूदा रफ्तार के कारण पांच दिन पहले मानसून सक्रिय होने का अनुमान है। डॉ. आरके सिंह के मुताबिक पिछले साल 2021 में 18 जून को मानसून सक्रिय हुआ था। इसके अलावा 2020 में 03 जुलाई, 2019 में 03 जुलाई, 2018 में 28 जून और 2017 में भी 28 जून को मानसून सक्रिय हुआ था। इधर, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मई के दूसरे पखवाड़े में लगातार बारिश हो रही है। उत्तराखंड में अगले तीन दिन मौसम इसी प्रकार का बना रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में बारिश का दौर जारी रहेगा। चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्री सतर्क रहें।