आज उत्तराखंड के 4 जिलों में गर्जना के साथ बरसंगे बादल, बिजली गिरने की भी चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चेतावनी जारी की है कि आज पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। पढ़िए Uttarakhand Weather News 29 May
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 29 may: Uttarakhand Weather News 29 May
Image: Uttarakhand Weather News 29 May

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में आज फिर से मौसम करवट बदलेगा। आज कुछ जिलों में गर्जन के साथ ही हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हालांकि, कहीं-कहीं तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है।

Uttarakhand Weather News 29 May

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी में बारिश या गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दोपहर और शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और ओलावृष्टि होने व झोंकेदार हवाएं 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। इसके अलावा आसमान मुख्यतया साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 36 तथा 23 के लगभग रहेगा। देहरादून में अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पंतनगर में 36.1 अधिकतम तापमान और 24.5 न्यूनतम तापमान रहेगा। वहीं मसूरी में 27 डिग्री अधिकतम तापमान और 19 डिग्री न्यूनतम तापमान रहेगा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 25.2 और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री रहेगा।