उत्तराखंड: कुंभ के लिए चकाचक बनाई गई थी ये सड़क, कमीशन और मीट-भात की भेंट चढ़ गई

सवा साल पहले आयोजित महाकुंभ के दौरान करोड़ों की लागत से बनी मुख्य सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इससे यह तो साबित हो गया कि यहां अधिकांश सड़कों का हाल यही है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
haridwar road collaps: Road collapse in Haridwar Ghoda Hospital Shiv Murti Road
Image: Road collapse in Haridwar Ghoda Hospital Shiv Murti Road

हरिद्वार: हरिद्वार में घोड़ा अस्पताल शिव मूर्ति रोड पर आज सुबह सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा हो गया है।

Road collapse in Haridwar Shiv Murti Road

वो तो गनीमत रही कि किसी की जान को कोई नुकसान नहीं हुआ। सड़क में बड़ा गड्ढा होने के बाद आनन-फानन में सड़क की मरम्मत का काम शुरू कराया गया है। सवा साल पहले आयोजित महाकुंभ के दौरान करोड़ों की लागत से बनी मुख्य सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। इससे यह तो साबित हो गया कि यहां अधिकांश सड़कों का हाल यही है। केवल वोट बैंक बढ़ाने के लिए ही खानापूर्ति के तौर पर कंस्ट्रक्शन कार्य होता है।हरिद्वार में आज घोड़ा अस्पताल शिव मूर्ति रोड पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। गनीमत यह रही कि उस समय सड़क के उस हिस्से पर कोई वाहन नहीं चल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। फिलहाल, इस सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। आगे पढ़िए

दरअसल चारधाम यात्रा के लिए बड़ी तादाद में तीर्थ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। और इस मुख्य सड़क का भी काफी इस्तेमाल हो रहा है गनीमत यह रही कि हादसे के समय वहां पर कोई भी वाहन मौजूद नहीं था नहीं तो कोई गंभीर हादसा हो जाता। आश्चर्य की बात यह है कि केवल सवा साल में ही यह सड़क टूट गई है। शिव मूर्ति घोड़ा अस्पताल वाली सड़क के धंसने से शासन-प्रशासन के बड़े दावों की पोल खुल गई है। वहीं सड़क में गड्ढा होने से राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां पर यह सड़क धंसी है, उधर से ही चारधाम यात्रियों की आवाजाही रहती है। आपको बता दें कि हरिद्वार महाकुंभ के दौरान शहर की कई मुख्य सड़कों को दोबारा बनाया गया था जिनमें यह सड़क भी शामिल थी। शिव मूर्ति घोड़ा अस्पताल सड़क पर गड्ढा होने से शासन-प्रशासन की पोलपट्टी खुल गई है। फिलहाल सड़क पर मरम्मत का कार्य चल रहा है।