Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: हेली सेवा के नाम पर कई तीर्थयात्रियों से ठगी की शिकायतें आ रही हैं।
ऐसे में अगर आप भी केदारनाथ जाने की सोच रहे हैं और हेली सेवाओं की टिकट बुकिंग करा रहे हैं तो बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें क्योंकि आपकी एक गलती से आपका हजारों का नुकसान हो सकता है। अब तक कई लोग फर्जी टिकट बुकिंग का शिकार हो चुके हैं। फर्जी टिकट बुक करने वाले धोखेबाज एडवांस के नाम पर मोटा पैसा वसूल लेते हैं और फर्जी टिकट बुक करके लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। उसके बाद वह गायब हो जाते हैं। अब फाटा से केदारनाथ हेली सेवा के नाम पर यात्रियों से 90 हजार की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत पर रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रायपुर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित मनोज लाल निवासी रायपुर ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने उनके ट्रेवल एजेंट मुकुल कोहली से 16 और 20 मई को फाटा से केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर की टिकट बुक करवाने के लिए कहा था।
उसने तीसरी पार्टी के जरिए फाटा में बैठने वाले अंशुमान साहू से टिकट बुक कराने के लिए कहा। अंशुमन ने सब की फर्जी टिकट बुक कर दी और मोटे पैसे ऐंठ लिए। 16 मई को जब वे लोग फाटा पहुंचे तो अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उसका मोबाइल नंबर भी बंद था। ऐसे में उन्हें हवाई सेवा का लाभ नहीं मिल पाया। 20 मई को भी कुछ ऐसा ही हुआ।संगीता कुंडा और उनके साथियों को भी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ जाना था, लेकिन उनका भी अंशुमान से संपर्क नहीं हो पाया। उन्होंने अंशुमान साहू को टिकटों के 49,560 रुपये गूगल पे से और 40 हजार नकद दिए थे। आरोप है कि उसने जो टिकटें बुक कराई थीं, वे फर्जी थीं। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।