Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर उत्तराखंड से आ रही है।
आरोपियों की मदद करने वाले एक युवक को उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के शिमला बाईपास से गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े लोगों की धरपकड़ के सिलसिले में पंजाब एसटीएफ ने उत्तराखंड एसटीएफ को एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि हेमकुंड साहिब यात्रा के नाम पर कुछ ऐसे लोगों ने उत्तराखंड में प्रवेश किया है, जिनका ताल्लुक siddu moose wala हत्याकांड से हो सकता है। बस फिर क्या था? एसटीएफ लगातार ढूंढ खोज में जुट गई। उत्तराखंड एसटीएफ और पंजाब एसटीएफ ने देहरादून पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड के एक अभियुक्त को शिमला बाईपास नया गांव चौकी से हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। फिलहाल पंजाब एसटीएफ टीम पुलिस हिरासत में लिए गए इन लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं लोकल इंटेलिजेंस आईबी भी मौके में पहुंचकर छानबीन में जुटी है।