आज भी 5 जिलों में बारिश से लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। पढ़िए Uttarakhand Weather News 31 may
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather News 31 May
रुद्रप्रयाग: राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज भी प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहेगा।मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक मौसम संबंधी गतिविधि जब किसी इलाके में होती है तो उस समय खुली जगह पर मौजूद लोग एहतियात बरतें।
Uttarakhand Weather News 31 May
बात करें मौसम की तो आज उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है। देहरादून समेत मैदानी इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। चारधाम यात्रा जिलों में मौसम खराब रहेगा, इसलिए यात्रियों को यात्रा के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम इन दिनों खुशगवार बना हुआ है। बारिश ने लोगों को राहत दी है, हालांकि मैदानी क्षेत्रों में लोग अब भी गर्मी और उमस से बेहाल हैं। उस पर बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है। रविवार को चारधाम क्षेत्र में भी कई-कई घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से चारधाम वाले जिलों समेत 5 जिलों में यात्रियों और लोगों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड जाने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान बारिश से बचने के पर्याप्त इंतजाम करने की सलाह दी गई है। यहां 31 मई तक अलग-अलग समयावधि में बारिश की संभावना जताई गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो खराब मौसम में यात्रा न करें और सुरक्षित जगहों पर रहें। मौसम साफ होने के बाद ही आगे की यात्रा आरंभ करें। ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश के चलते मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत है तो वहीं चोटियों पर हिमपात से ठिठुरन बढ़ गई है। दो दिन हुई रिमझिम बारिश से प्रदेशभर में तापमान पांच से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। आज भी पर्वतीय इलाकों में बारिश के आसार बने हुए हैं, हालांकि गुरुवार से ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है। मौसम की हर जानकारी के लिए Uttarakhand Weather News पढ़ते रहें।