UPSC RESULT: उत्तराखंड के आशु पंत ने देशभर में पाई 193वीं रैंक, दूसरे प्रयास में पाई कामयाबी

टनकपुर में रहने वाले आशु को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। वो यूपीएससी परीक्षा में 193वीं रैंक हासिल करने में सफल रहे हैं।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
upsc result 2021 ashu pant: Uttarakhand Ashu Pant UPSC Exam Result 2021
Image: Uttarakhand Ashu Pant UPSC Exam Result 2021

उधमसिंह नगर: मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। एक बार लक्ष्य को टारगेट बना लिया जाए तो पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

Uttarakhand Ashu Pant UPSC Exam Result 2021

ये कहना है चंपावत के आशु पंत का। जो कि यूपीएससी परीक्षा में 193वीं रैंक हासिल करने में सफल रहे हैं। टनकपुर में रहने वाले आशु को दूसरे प्रयास में सफलता मिली है। उनके चयन से टनकपुर क्षेत्र में जश्न का माहौल है। आशु के पिता वन निगम में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं, जबकि मां शांति पंत गृहणी हैं। उनका परिवार आमबाग क्षेत्र में रहता है। आशु ने हाईस्कूल की शिक्षा सेंट फ्रांसिस टनकपुर से हासिल की। हाईस्कूल में उन्होंने जिला टॉप किया था। 12वीं की पढ़ाई उन्होंने केवी से हासिल की, तब वो उत्तराखंड टॉप करने में सफल रहे थे। आशु ने इलाहाबाद से एमएनआईटी से बीटेक करने के बाद बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर जॉब शुरू कर दी थी। इसी दौरान उनका रुझान यूपीएससी की तरफ हुआ। तब वह सेल्फ स्टडी करने लगे और अपने दूसरे प्रयास में यूपीएससी क्लीयर कर लिया। आशु कहते हैं कि यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्र पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसके बाद कहीं मुड़कर न देखें। मेहनत करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। सफलता हासिल करने के लिए लगन और जुनून होना भी जरूरी है। आशु अब अफसर के तौर पर सेवाएं देंगे, उनकी सफलता से टनकपुर में जश्न का माहौल है। आशु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।