नैनीताल जाने से पहले ही होटल बुकिंग करा लें, वरना मिलेगी NO ENTRY..पढ़िए नई गाइडलाइन

अगर आपने Nainital आने से पहले Hotel की एडवांस booking नहीं कराई तो आपको नैनीताल में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
nainital hotel booking: Hotel pre booking required in Nainital
Image: Hotel pre booking required in Nainital

नैनीताल: अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ नैनीताल आने का प्लान बना रहे हैं तो इस खबर को अंत तक पढ़ लीजिए।

Hotel pre booking required in Nainital

अगर आपने नैनीताल आने से पहले होटल की एडवांस बुकिंग नहीं कराई तो आपको नैनीताल में प्रवेश नहीं मिलेगा। जी हां, यह आदेश जारी हुए हैं नैनीताल के डीएम के द्वारा। आदेश के अनुसार अगर आपने नैनीताल आने से पहले अपने होटल की प्री बुकिंग नहीं कराई तो आपको नैनीताल में प्रवेश नहीं मिलेगा। बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। दरअसल इस समय नैनीताल में पर्यटकों का हुजूम उमड़ रहा है और हजारों की संख्या में पर्यटक नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में वहां पर होटल भी पूरी तरह से फुल हो गए हैं और लोगों को रहने के लिए होटल या फिर होमस्टे नहीं मिल पा रहा है। इसी वजह से अगर आपने नैनीताल आने से पहले होटलों की प्री बुकिंग नहीं कराई तो आपको एंट्री मिलने में मुश्किल हो सकती है। मई माह का अंतिम सप्ताह पर्यटन कारोबारियों के लिए काफी शानदार साबित हुआ।

रविवार को नैनीताल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को नैनीताल में पर्यटक वाहनों की अत्यधिक आवक के चलते प्रशासन ने सुबह से ही पार्किंग सुविधा वाले होटल में अग्रिम बुकिंग ना करने वाले वाहनों को नगर में प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं रविवार दिनभर नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही से नगर की सभी का आंतरिक मार्गों पर वाहनों का दबाव रहा और पुलिस को भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के साथ ही वाहनों की भीड़ भी बढ़ रही है और इस वजह से सड़क दुर्घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है। इसी को देखते हुए अब माल रोड को बंद करने का समय 1 घंटा और बढ़ा दिया है। जिला अधिकारी धीरज सिंह ने बताया कि माल रोड पहले शाम 6 बजे से लेकर 8 बजे तक वाहनों के लिए पूर्ण रूप से बंद की जाती थी मगर अब यह अवधि एक घंटा और बढ़ा दी गई है और अब माल रोड पर शाम को 6 बजे से लेकर 9 बजे तक एंट्री नहीं कर सकते हैं और वाहनों को इस दौरान माल रोड पर आवाजाही के लिए बंद कर दिया जाएगा। इस अवधि में कोई भी दो पहिया या चार पहिया वाहन माल रोड से नहीं गुजरेगा। यह निर्णय पर्यटकों के लगातार बढ़ते दबाव एवं आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए लिया गया है। अगर आपने Nainital आने से पहले Hotel की एडवांस booking नहीं कराई तो आपको नैनीताल में प्रवेश नहीं मिलेगा।