उत्तराखंड: ‘मैं जादू से पैसा डबल कर दूंगा’- ये कहकर नटवरलाल ने ठगे 13.50 लाख रुपये

ठगों ने शीशे के जार में पैसों को रखकर रकम दोगुना करने का झांसा देकर एक शख्स को ठग लिया। उससे 13 लाख 50 हजार की रकम लूट ली। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand magic 13.5 lakh fraud: 13 50 lakh cheated in the name of magic in Udham Singh Nagar
Image: 13 50 lakh cheated in the name of magic in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: ये बात सोचकर ही हैरानी होती है कि कुछ लोग आज भी जादू और तंत्र-मंत्र से पैसा दोगुना होने जैसी बातों पर विश्वास रखते हैं।

cheating in the name of magic in Udham Singh Nagar

ये लोग हर दिन ठगी की खबरों के बारे में पढ़ते हैं, लेकिन फिर भी लालच में पड़ कर अपनी रकम गंवा बैठते हैं। ऊधमसिंहनगर के नानकमत्ता में एक ऐसी ही घटना सामने आई है। यहां ठगों ने शीशे के जार में पैसों को रखकर रकम दोगुना करने का झांसा देकर एक शख्स को ठग लिया। उससे 13 लाख 50 हजार की रकम लूट ली। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने अब आरोपी दंपति और उनके चार साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित अमरीक सिंह खटीमा रोड स्थित वार्ड नंबर 7 मे रहते हैं। अमरीक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी जमीन बेची थी। ये बात आरोपी करनैल सिंह, उसकी पत्नी कुलविंदर कौर और बनगवां निवासी इंद्रपाल जानते थे।

ये लोग उन्हें रुपये दोगुना करने का लालच दे रहे थे। आरोपियों ने ये भी कहा कि जब रकम दोगुनी हो जाए, तब उन रुपयों की मदद से पीड़ित को कनाडा भेज देंगे। अमरीक उनकी बातों में आ गया। उसने आरोपियों को अलग-अलग करके 13 लाख 50 हजार की रकम दे दी। 31 मई के दिन ठगों ने रुपयों को एक कपड़े में बांधकर शीशे के डिब्बे के ऊपर रखकर चार घंटे में रुपये दोगुने होने की बात कही। अमरीक रकम दोगुनी होने का इंतजार कर रहे थे कि तभी कार सवार तीन हथियारबंद लोग वहां आ पहुंचे और रुपयों से भरी गठरी उठा ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ित और उसकी मां को पीटना शुरू कर दिया। बाद में अमरीक सिंह को ठगी का अहसास हुआ तो वो पुलिस के पास पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने करनैल सिंह, उसकी पत्नी कुलविंदर कौर और इंद्रपाल सिंह समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।