Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: पड़ोसी प्रदेश यूपी के बाद अब उत्तराखंड में भी लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है।
हाईकोर्ट के आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने उत्तराखंड में तीन दिनों के भीतर 258 धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाए हैं। हाईकोर्ट ने पिछले दिनों ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए लाउडस्पीकर उतारने के आदेश दिए थे। जिसके बाद प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने का अभियान शुरू हो गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक जून से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यह देखा जा रहा है कि लाउडस्पीकरों से तय मानकों से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण ना हो। इसके अलावा बिना अनुमति के चल रहे सभी लाउडस्पीकर हटाए जा रहे हैं। देहरादून में धर्मस्थलों में लगे लाउडस्पीकरों की आवाज नियंत्रित कराने एवं अनुमति लेने के लिए 196 धर्मस्थलों को नोटिस जारी किए गए हैं।
जिसने अनुमति नहीं ली है, उन्हें अनुमति लेने को कहा गया है। धार्मिक स्थलों को दिए गए नोटिस में लाउडस्पीकर का उपयोग मानकों के तहत करने को कहा गया है। बता दें कि पिछले दिनों धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर पूरे देश में सवाल उठने शुरू हुए थे। न्यायालयों में तमाम लोगों ने पीआईएल आदि दाखिल कर इन्हें उतरवाने की मांग की थी। ध्वनि प्रदूषण को आधार बनाकर नैनीताल हाईकोर्ट ने भी धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतरवाने के आदेश दिए थे। इस मामले में पुलिस से प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया है। कुछ स्थानों पर लोग खुद भी लाउडस्पीकर उतार रहे हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि लाउडस्पीकर के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अगर कोई लाउडस्पीकर नहीं हटाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।