देहरादून में फ्लैट-जमीन खरीदने वाले अलर्ट हो जाएं, प्रॉपर्टी के नाम पर चल पड़ा फर्जी पेपर का धंधा

फर्जीवाड़े की कलई खुलने पर पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो वो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। परेशान होकर पीड़ित ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
dehradun property fraud: Fraud of 10 lakhs in the name of buying property in Dehradun
Image: Fraud of 10 lakhs in the name of buying property in Dehradun

देहरादून: देहरादून में जमीन की खरीद-फरोख्त के दौरान सावधान रहें।

Fraud of 10 lakhs in name of buying property Dehradun

यहां फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला राजपुर थाना क्षेत्र का है। जहां जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर एक शख्स से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने कारगी ग्रांट निवासी रियाज की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित रियाज ने बताया कि डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले संजीव मलिक ने उसका परिचय कारगी ग्रांट, कन्हैया विहार में रहने वाले मुकर्रम से कराया था। रियाज को जमीन खरीदनी थी। तब संजीव मलिक ने उसे मौजा धोरणखास में 5.34 बीघा जमीन दिखाई। इसके बाद मुकर्रम ने कहा कि संजीव मलिक और उसकी पत्नी पूजा मलिक के साथ वह भूमि में साझेदार है।

आरोप है कि पीड़ित को भूमि के स्वामित्व से जुड़े फर्जी दस्तावेज दिखाए गए। जमीन लेने के लिए पीड़ित ने आरोपियों को 10 लाख रुपये एडवांस में दे दिए। थोड़े दिन बाद पीड़ित ने जमीन को लेकर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो पता चला कि जमीन के सभी कागजात फर्जी हैं। फर्जीवाड़े की कलई खुलने पर पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो वो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे। परेशान होकर अब पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर संजीव मलिक, उनकी पत्नी पूजा और मुकर्रम के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। बता दें कि बीते दिनों एक्ट्रेस अमृता सिंह के मामा की जमीन के फर्जी कागजात बनाने का मामला भी सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।