उत्तराखंड: रिकॉर्डतोड़ जीत मिलने के बाद CM धामी का जोश हाई, सबसे पहले पूरे होंगे ये बड़े काम

माना जा रहा है कि अब सीएम धामी यूनिफॉर्म सिविल कोड के बाद प्रदेश के विकास के लिए कुछ कड़े कदम उठा सकते हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
pushkar singh dhami : CM Pushkar Singh Dhami will complete these works first
Image: CM Pushkar Singh Dhami will complete these works first

देहरादून: चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी पर वोटों की जमकर बरसात हुई।

CM Pushkar Singh Dhami to complete these works first

उपचुनाव में कुल पड़े मतों का अकेले 94 प्रतिशत से अधिक मतदान बीजेपी प्रत्याशी सीएम धामी के पक्ष में रहा। उन्हें कुल वोटिंग 61595 का 94 प्रतिशत से ज्यादा यानि 58258 वोट मिले। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड 55025 वोट से धमाकेदार जीत दर्ज की है। उनकी जीत से बीजेपी में जश्न का माहौल है। ऐतिहासिक जीत के बाद सीएम धामी के तेवर भी अलग होंगे। माना जा रहा है कि अब सीएम धामी यूनिफॉर्म सिविल कोड के बाद प्रदेश के विकास के लिए कुछ कड़े कदम उठा सकते हैं। अगले साल सरकार को निकाय चुनावों का सामना करना है, इसके बाद फिर लोकसभा चुनाव होने हैं। इसलिए सरकार पर इन चुनावों में शानदार प्रदर्शन दोहराने का दबाव होगा। निकाय चुनाव और लोकसभा चुनाव नजदीक होने के कारण धामी सरकार के तेवरों में तेजी देखने को मिल सकती है।

धामी सरकार ने दूसरी बार सत्ता में आते ही समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कमेटी का गठन करते हुए चुनावी वायदों पर अमल शुरू कर दिया था। अब चंपावत में मिली शानदार जीत के बाद सरकार नए जोश में नजर आएगी। शासन-प्रशासन में व्यापक पैमाने पर बदलाव की भी संभावना है। सीएम धामी जीरो टॉलरेंस पर फोकस करते हुए कड़े फैसले ले सकते हैं। कैबिनेट विस्तार पर विचार करने के साथ ही नौकरशाहों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल हो सकता है। धामी सरकार के दूसरे शासनकाल में अब तक सीमित स्तर पर ही अधिकारियों के तबादले हुए हैं। अब क्योंकि उपचुनाव संपन्न हो चुका है तो कई जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तानों के तबादले हो सकते हैं। साथ ही शासन में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली जा सकती है। बता दें कि चंपावत उपचुनाव में सीएम धामी को कुल 58258 वोट मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को कुल 3233 वोट ही मिल सके।