Uttarakhand Board Result: आज शाम 4 बजे आएगा रिजल्ट, यहां देखें अपना रिपोर्ट कार्ड

Uttarakhand Board Result की घड़ी आ गई है। अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गए हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
uttarakhand board results 2022: Uttarakhand Board Result 2022 10th 12th Result
Image: Uttarakhand Board Result 2022 10th 12th Result

नैनीताल: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) ने हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने की डेट बता दी है।

Uttarakhand Board Result 2022

विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2022 का परीक्षाफल छह जून 2022 को शाम 4 बजे रामनगर में घोषित किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी मौजूद रहेंगे। इस तरह उत्तराखंड में छात्रों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है, जो कि रिजल्ट से जुड़ी है। बता दें कि उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् रामनगर (नैनीताल) द्वारा बोर्ड परीक्षा का आयोजन 28 मार्च 2022 से लेकर 19 अप्रैल 2022 के बीच किया गया। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1333 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। कोरोना काल में स्कूलों की पढ़ाई ठप रही। लगभग दो साल तक छात्रों ने जैसे-तैसे कक्षाएं पास की, लेकिन असली चुनौती अब है। आगे पढ़िए

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को संपन्न हुए काफी समय हो गया है। अधिकांश राज्यों में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी हो गए हैं। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड के विद्यार्थी, उनके शिक्षक और अभिभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है, ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। Uttarakhand Board Result Website अब एक और काम की बात नोट कर लें। रिजल्ट जानने के लिए छात्रों को यूबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर डालना होगा। जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को राज्य समीक्षा टीम की ओर से अग्रिम शुभकामनाएं। रोजगार व शिक्षा से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहें।