उत्तराखंड के 3 जिलों में अगले 4 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी..42 डिग्री तक जा सकता है तापमान

भीषण गर्मी से और बेहाल होगा हाल, अगले चार दिन राहत मिलने के आसार नहीं। पढ़िए uttarakhand weather news 6 june
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 6 june: uttarakhand weather news 6 june
Image: uttarakhand weather news 6 june

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में अगले चार दिन भीषण गर्मी वाले दिन साबित होंगे।

uttarakhand weather news 6 june

मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मई के आखिरी हफ्ते में उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में झमाझम बरसात से गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी मगर जून की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई है और जिस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है उससे यह साफ हो गया है कि उत्तराखंड में अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाए दे रहे हैं। मैदानी इलाकों में तेज धूप के साथ लू चलने से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन गर्मी ऐसे ही कहर बरपाने वाली है। आने वाले दिनों में इसमें और वृद्धि होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने नौ जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी पडऩे और लू चलने की संभावना जताते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले पांच दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी देहरादून समेत, हरिद्वार, उधम सिंह नगर के मैदानी क्षेत्र में जबरदस्त गर्मी पड़ने के आसार हैं। ऐसे में मैदानों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैदानी इलाकों में लू चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।रविवार को राज्य में अधिकतम तापमान ने पिछले 10 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। रविवार को मैदानी जिलों हरिद्वार और देहरादून में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। हरिद्वार में अधिकतम तापमान 41.8 तो देहरादून में 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले दो-तीन दिन में इसके 42 डिग्री पार करने के आसार भी दिख रहे हैं।