उत्तराखंड के 3 जिलों में भीषण गर्मी की चेतावनी, हीट स्ट्रोक का खतरा..ऐसे करें बचाव

उत्तराखंड मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। तापमान में राहत नहीं मिल रही है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 7 june: uttarakhand weather news 7 june
Image: uttarakhand weather news 7 june

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

uttarakhand weather news 7 june

तापमान में राहत नहीं मिल रही है। हीट स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ रहा है। देहरादून, उधमसिंह नगर, हरिद्वार जैसे जिलों में हीट वेव चलने की संभावनाएं हैं। धूप तेज होने के साथ गर्म हवा चलने से हीट स्ट्रोक जैसी समस्या हो सकती है। बता दें कि हीट स्ट्रोक में शरीर का थरमल सिस्टम खराब हो जाता है जिससे शरीर वातावरण के अनुकूल ठंडा नहीं रह पाता। ऐसे में आप अपना और खास कर कि अपने बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखें। दरअसल इन दिनों उत्तराखंड के निजी एवं सरकारी अस्पतालों में ओपीडी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भीषण गर्मी के कारण अधिकांश मरीज हीट स्ट्रोक से परेशान हैं। इनमें अधिकांश मरीज उल्टी, दस्त, वायरल, पीलिया, गले एवं चेस्ट में संक्रमण से पीड़ित हैं। ways to avoid heatstroke प्रेमनगर अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर मुकेश सुंदरियाल का कहना है कि धूप तेज होने की वजह से और गर्म हवा चलने से हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन यानी कि पानी की कमी की वजह से भी हीटस्ट्रोक ज्यादा होता है। अगर शरीर में पानी की कमी है तो आपको जल्दी थकान हो जाती है, चक्कर ज्यादा आते हैं, सिर दर्द हो जाता है या फिर सिर भारी होने लगता है, मुंह सूख जाता है और गहरे पीले रंग का पेशाब आता है।

डिहाइड्रेशन होने से भी शरीर में इलेक्ट्रोल का संतुलन गड़बड़ा जाता है। ऐसे में डॉक्टरों ने लोगों से कड़ी धूप में बाहर निकलने से बचने की अपील की है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर आप को घर से बाहर निकलना है तो सुबह या फिर शाम को ही बाहर निकलें। दोपहर में निकले सिर और कान को अच्छी तरह से ढक लें और धूप में छाता एवं टोपी का इस्तेमाल करें और अपने आप को हाइड्रेट रखें। इसी के साथ बीच-बीच में ओआरएस का घोल भी पीते रहें और यात्रा के समय खाने पीने का समय सही रखें और तरल पदार्थ एवं फल अधिक लें। वहीं जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर प्रवीण पंवार ने बताया कि इस मौसम में तरल चीजों का सेवन अधिक किया जाना चाहिए। कम तेल मसाले वाला भोजन किया जाना चाहिए और सबसे जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी ना हो इसलिए नियमित और पर्याप्त मात्रा में दही, छाछ नारियल पानी, नींबू पानी आदि का सेवन करते रहना चाहिए।