Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
बुद्धवार को प्रदेश में हरिद्वार, उधम सिंह नगर जिले सबसे ज्यादा गर्म रहे। हरिद्वार में 43 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में तो पारा 43 पार कर गया। राजधानी देहरादून में पारा 40 डिग्री पार तक पहुंच गया। उधर गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी बेहाल है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी रहेगी। इसके लिए मौसम विभाग द्वारा येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। ये मान लीजिए कि फिलहाल देहरादून, हरिद्वार, उधम सिंह नगर जैसे जिलों में लोगों को भीषण गर्मी के साथ गर्म हवाओं की मार झेलनी पड़ेगी। अगले कुछ दिनों तक राजधानी देहरादून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 15 जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। इसके बाद मानसून के सक्रिय होने से राहत की संभावना है। 10 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ की थोडी सक्रियता के चलते पर्वतीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, पर इससे बहुत अधिक राहत नहीं मिलेगी। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।