Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
बच्चा घर में चने खा रहा था। तभी गले में चना फंसने से उसकी मौत हो गई। घटना मोहल्ला नई बस्ती डेरिया की है। यहां रहने वाले मेहराज ने अपनी बेटी नरगिस की शादी काशीपुर के मोहल्ला अल्लीखां निवासी नदीम से की है। नरगिस कुछ दिन पहले अपने दो साल के बेटे हम्माद के साथ मायके आई हुई थी। बेटी और पोते के घर आने से पूरा परिवार खुश था। रविवार रात को परिजन घर में चने खा रहे थे। इस बीच हम्माद ने भी चना उठाकर खा लिया, लेकिन चना हम्माद की सांस नली में फंस गया। हम्माद खांसकर उसे बाहर निकालने की कोशिश करता रहा। परिजनों ने भी उसके गले से चना निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इस बीच बच्चा बेहोश हो गया। रोते-बिलखते परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी बच्चा बच नहीं सका। ईएमओ डॉ. नरेश ने बताया कि सांस न ले पाने की वजह से बच्चे की मौत हो गई। हम्माद की मौत से दो परिवारों में कोहराम मचा है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि बीते दिनों ऐसी ही एक घटना बागेश्वर में भी हुई थी। यहां इमली खाते वक्त इमली की गुठली 8 साल की मासूम के गले में फंस गई थी। घटना में बच्ची की मौत हो गई थी