Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
तीन दिन पहले यहां से एक महिला और उसकी 8 महीने की दुधमुंही बच्ची लापता हो गई। मायके वालों ने महिला की हर जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को महिला और उसकी बच्ची का शव सूखी नदी से डेढ़ किलोमीटर दूर एक जंगल में पड़ा मिला। महिला की लाश एक फंदे से लटकी थी, जबकि मासूम का शव भी वहीं पड़ा था। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बच्ची की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मरने वाली महिला की शिनाख्त 33 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर ग्रामसभा निवासी जोगेश हलदार की बेटी पिंकी की शादी दस साल पहले यूपी के पीलीभीत में रहने वाले निताई हलदार के साथ हुई थी। एक हफ्ते पहले 29 मई को पिंकी अपने 8 साल के बेटे यश और 8 महीने की बच्ची के साथ मायके पहुंची थी।
यहां पिंकी की 8 महीने की बेटी जाह्न्वी का अन्नप्राशन कार्यक्रम होना था। बुधवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ। परिजनों ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम के बाद पिंकी ससुराल जाने से इनकार करने लगी, उसने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। शनिवार को पिंकी सुबह चार बजे घर से कहीं चली गई। पुलिस और परिजन पिंकी की तलाश में जुटे थे, लेकिन सोमवार को जंगल के पास से पिंकी और उसकी मासूम बेटी की लाश बरामद हुई। पिंकी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए आई पिंकी काफी गुमसुम व उदास थी। शुक्रवार को पिंकी की उसके पति के साथ फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद से पिंकी पूरी तरह असहज थी। उधर पुलिस ने बच्ची की हत्या के बाद महिला के खुदकुशी करने की आशंका जताई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।