हरिद्वार में दिल्ली-यूपी से आने वाले ध्यान दें: पढ़ लीजिए ट्रैफिक प्लान, वरना मिलेगा जाम ही जाम

हाईवे पर आठ जून की दोपहर के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। शहर में सोमवती अमावस्या पर लागू किए गए यातायात प्लान को बरकरार रखा जाएगा।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
haridwar traffic plan 9 june: Haridwar traffic plan for Ganga Dussehra June 9
Image: Haridwar traffic plan for Ganga Dussehra June 9

हरिद्वार: गंगा दशहरा पर्व के मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व है। स्नान-ध्यान के लिए देशभर से हजारों श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।

Haridwar traffic plan for Ganga Dussehra

लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने भी विशेष तैयारी की है। शहर के लिए ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत हाईवे पर आठ जून की दोपहर के बाद से भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। शहर में अमावस्या पर लागू किए गए यातायात प्लान को बरकरार रखा जाएगा। गंगा दशहरा 2022 की तिथि 9 जून को सुबह 08:23 बजे से शुरू हो गई है और 10 जून, शुक्रवार को सुबह 07:27 बजे पर समापन होगा। अब ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था के बारे में बताते हैं। सहारनपुर की तरफ से आ रहे यात्री वाहन इस बार भगवानपुर से होते हुए धनौरी, भेल तिराहे बहादराबाद होते हुए सिंहद्वार की तरफ सीधे नहीं आ सकेंगे, उन्हें भेल तिराहे से शिवालिक नगर से होते हुए धीरवाली पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। आगे पढ़िए

गंगा दशहरा स्नान पर्व पर दिल्ली से आ रहे यात्री वाहन वाया लक्सर होते हुए सीधे बैरागी कैंप पार्किंग में पहुंचेंगे। डीआईजी-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आठ जून को पुलिस मेला क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात कर दी गई है। दोपहर बाद यातायात का दबाव होने पर भारी वाहन भी हाईवे पर प्रतिबंधित कर दिए जाएंगे। स्नान पर्व सम्पन्न होने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा। उधर गंगा दशहरा के लिए हरिद्वार में 90 फीसदी होटल और धर्मशालाएं फुल हो चुकी हैं। गुरुवार को गंगा दशहरा और अगले दिन निर्जला एकादशी स्नान होने के बाद दो दिन का वीकेंड भी पड़ रहा है। इसलिए अगले चार दिनों तक धर्मनगरी में अच्छी खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। चारधाम यात्री भी बड़ी तादाद में हरिद्वार में रुके हुए हैं। होटल कारोबारियों के मुताबिक यहां 15 जून तक धर्मशालाएं बुक हैं।