उत्तराखंड: 3 जिलों में 15 जून तक गर्मी से होगा हाल बेहाल..4 जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग की मानें तो 15 जून तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। तपिश और उमस जारी रह सकती है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 9 June
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 9 june: Uttarakhand Weather Report 9 June
Image: Uttarakhand Weather Report 9 June

देहरादून: मई महीने में प्री मानसूनी बारिश के चलते गर्मी से राहत रही, लेकिन जून के पहले पखवाड़े ने लोगों का चैन छीन लिया है। प्रदेशभर में उमसभरी गर्मी पड़ रही है।

Uttarakhand Weather Report 9 June

मौसम विभाग की मानें तो 15 जून तक देहरादूनस उधम सिंह नगर, हरिद्वार जैसे जिलों में राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। खासकर मैदानी इलाकों में तपिश और उमस जारी रह सकती है। हालांकि भीषण गर्मी के बीच आज कई जिलों में मौसम में हल्के बदलाव के आसार बन रहे हैं। गुरुवार को पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर और चंपावत जैसे जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अल्मोड़ा और ऊधमसिंहनगर में मौसम शुष्क बना रहेगा। कुमाऊं मंडल के कुछ स्थानों में झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मैदानी जिलों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। दरअसल दक्षिण भारत में मानसून 31 मई से कर्नाटक में अटका हुआ है। इसके तीन-चार दिन तेजी से आगे बढ़ने के आसार नहीं है, यही वजह है कि उत्तराखंड में मानसून पहुंचने में देरी हो सकती है। आगे पढ़िए

मानसून की रफ्तार धीमी है। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है, लेकिन इस बार यह तीन दिन पहले पहुंच गया। 8 जून को मानसून महाराष्ट्र, 15 जून को मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार होते हुए 20 जून को उत्तराखंड पहुंचता है। केरल में मानसून पहुंचने के साथ ही उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश होने लगती है, लेकिन इस बार चंपावत, नैनीताल, देहरादून में बूंदाबांदी को छोड़कर पूरे प्रदेश में बारिश नहीं हुई है। बुधवार को हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि पंतनगर में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। बागेश्वर में 38.0 डिग्री सेल्सियस और अल्मोड़ा में 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।