Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
तीन दिन पहले यहां से एक महिला और उसकी 8 महीने की दुधमुंही बच्ची लापता हो गई। मायके वालों ने महिला की हर जगह खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को महिला और उसकी बच्ची का शव सूखी नदी से डेढ़ किलोमीटर दूर एक जंगल में पड़ा मिला। महिला की लाश एक फंदे से लटकी थी, जबकि मासूम का शव भी वहीं पड़ा था। इस घटना ने क्षेत्रवासियों को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया। इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने मृतका के पति और उसके छोटे भाई की पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला के पति का अपने छोटे भाई की पत्नी से नाजायज रिश्ता था। मृतका की बहन ने कहा है कि उसके जीजा का उसके छोटे भाई की पत्नी के साथ गलत रिश्ता था। मृतका ने अपनी बहन को इस बारे में बताया था। यहां तक कि वह अपने 8 महीने की बेटी को भी अपनी बेटी नहीं मानता था। अब पुलिस ने मृतका के पति और देवरानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे पढ़िए
आशंका जताई जा रही है कि महिला ने बच्ची की हत्या के बाद खुदकुशी कर ली। मरने वाली महिला की शिनाख्त 33 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर ग्रामसभा निवासी जोगेश हलदार की बेटी पिंकी की शादी दस साल पहले यूपी के पीलीभीत में रहने वाले निताई हलदार के साथ हुई थी। एक हफ्ते पहले 29 मई को पिंकी अपने 8 साल के बेटे यश और 8 महीने की बच्ची के साथ मायके पहुंची थी। यहां पिंकी की 8 महीने की बेटी जाह्न्वी का अन्नप्राशन कार्यक्रम होना था। बुधवार को अन्नप्राशन कार्यक्रम हुआ। परिजनों ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम के बाद पिंकी ससुराल जाने से इनकार करने लगी, उसने ससुरालवालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। शनिवार को पिंकी सुबह चार बजे घर से कहीं चली गई। पुलिस और परिजन पिंकी की तलाश में जुटे थे, लेकिन सोमवार को जंगल के पास से पिंकी और उसकी मासूम बेटी की लाश बरामद हुई। पिंकी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बताया कि अन्नप्राशन कार्यक्रम के लिए आई पिंकी काफी गुमसुम व उदास थी। शुक्रवार को पिंकी की उसके पति के साथ फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद से पिंकी पूरी तरह असहज थी। उधर पुलिस ने बच्ची की हत्या के बाद महिला के खुदकुशी करने की आशंका जताई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।