आज उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश से मिलेगी राहत, 3 जिलों में हीट स्ट्रोक से बढ़ेगी आफत

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो यहां आज भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 11 June
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 11 june: Uttarakhand Weather Report 11 June
Image: Uttarakhand Weather Report 11 June

रुद्रप्रयाग: पिछले कई दिनों से उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। लोग गर्मी से बेहाल हैं, खासकर मैदानी जिलों में लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही, उस पर पावर कट ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

Uttarakhand Weather Report 11 June

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो यहां आज भी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क रहेगा, लोगों को लू के थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि पहाड़ी इलाकों में आज बारिश हो सकती है। यहां मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तराखंड मौसम विभाग की मानें तो आज पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी बो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आगे पढ़िए

हरिद्वार समेत देहरादून, उधमसिंह नगर के मैदानी इलाकों में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान में हर रोज वृद्धि हो रही है। हरिद्वार में 10 जून बीते 42 सालों में सबसे अधिक गर्म दिन रहा। यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि शुक्रवार रात को प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर हीट वेव की स्थिति रहेगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों में दिन के समय तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना भी है। पश्चिमी विक्षोभ की हल्की सक्रियता से मौसम में एक-दो दिन बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम की तमाम जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें