Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में झुलसती हुई गर्मी से लोग परेशान हैं। आसमान से मानों आग बरस रही हो।
मगर इसी बीच मौसम विभाग आज उत्तराखंड के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर लेकर आया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के 5 जिलों में आज यानी कि रविवार को बरसात के आसार हैं। वहीं अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा और 5 जिलों में आज बरसात होगी। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। जी हां, आशा जताई जा रही है कि आज होने वाले बरसात से तापमान में थोड़ी बहुत गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 13 और 14 जून को प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं 15 जून को एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 जून को उत्तराखंड के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है और इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र बौछार पड़ने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अंदेशा भी जताया गया है। मसम की जानकारी के लिए Uttarakhand Weather Report पढ़ते रहें।