रुद्रप्रयाग के दो जवान चीन बॉर्डर से लापता, बड़ी अनहोनी की आशंका

पहले जवान प्रकाश सिंह राणा के गायब होने की खबर थी, बाद में जवान हरेंद्र नेगी के लापता होने की खबर आई है। दोनों ही रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
harendra negi prakash rana garhwal rifle : Two soldiers of Garhwal Rifle missing on China border
Image: Two soldiers of Garhwal Rifle missing on China border

रुद्रप्रयाग: सैन्य परंपरा वाले प्रदेश उत्तराखंड के लिए भारत-चीन बॉर्डर से एक चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है।

Two soldiers of Garhwal Rifle missing on China border

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय बॉर्डर से उत्तराखंड के दो जवान लापता हो गए हैं। दोनों 7 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। 28 मई से इन जवानों का कुछ पता नहीं है। दोनों जवानों के परिजन अब सेना से उनकी सकुशल वापसी करवाए जाने की गुहार लगा रहे हैं। दोनों ही जवान रुद्रप्रयाग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। एक जवान का परिवार देहरादून में रह रहा है। पहले जवान प्रकाश सिंह राणा के गायब होने की खबर थी, बाद में जवान हरेंद्र नेगी के लापता होने की खबर आई है। दोनों ही रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। आगे पढ़िए

जवान प्रकाश सिंह राणा का परिवार फिलहाल देहरादून में रह रहा है। 34 साल के प्रकाश राणा ने आखिरी बार 28 मई को पत्नी से वीडियो कॉल पर बात की थी। अगले ही दिन पत्नी को सेना की ओर से प्रकाश के लापता होने की सूचना दी गई। तब से प्रकाश राणा के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि हरेंद्र नेगी भी प्रकाश सिंह राणा के साथ ही पोस्टेड थे। वो भी उसी दिन से ड्यूटी से लापता हैं। प्रकाश राणा की खबर न मिलने से उनकी पत्नी और बच्चों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार से मदद मांगी है। चीन सीमा से लापता होने के करीब 13 दिन बाद भी इन दोनों की खबर न मिलने की बात केंद्रीय रक्षा मंत्रालय तक पहुंच चुकी है। सेना ने दोनों जवानों की खोजबीन करने की बात कही है।