हरिद्वार में घूम रहा है शातिर महिलाओं का ‘ब्लेड कटर’ गैंग, अपना ध्यान रखें..बेहद सतर्क रहें

ये महिलाएं श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर पलक झपकते ही उनका सामान-नगदी और जेवर उड़ा लेती हैं। बीते दिन पुलिस ने ऐसी 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
haridwar blade cutter gang women : 12 women arrested for stealing in Haridwar
Image: 12 women arrested for stealing in Haridwar

हरिद्वार: गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आ रहे हैं तो टप्पेबाज महिलाओं की टोली से सावधान रहें।

women blade cutter gang in haridwar

ये महिलाएं श्रद्धालुओं का ध्यान भटका कर पलक झपकते ही उनका सामान-नगदी और जेवर उड़ा लेती हैं। बीते दिनों पुलिस ने ऐसी 3 टोलियों की 12 महिलाओं को गिरफ्तार किया। हैरान करने वाली बात ये है कि इन महिलाओं के बार ब्लेड कटर भी मिले हैं। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि पकड़ी गई महिलाएं टोलीउनके कब्जे से ब्लेड कटर भी बरामद हुए हैं। में घूमकर यात्रियों और श्रद्धालुओं का सामान चोरी करती हैं, ये आमतौर पर गंगा घाटों पर घूमती रहती हैं। शनिवार और रविवार को पुलिस ने ऐसी ही तीन टोलियों को पकड़ा। पहली टोली में रजनी, सरिता, ललिता और ममता नाम की महिला शामिल है, जो कि राजस्थान की रहने वाली हैं। दूसरी टोली में दिल्ली और पंजाब निवासी प्रीति, लक्ष्मी, करीना शामिल हैं। रोड़ीबेलवाला क्षेत्र से भी सरिता, संगीता, सत्ती व ललिता नाम की महिलाओं को पकड़ा गया है।

तीनों टोलियों की 12 महिलाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर चालान करते हुए कोर्ट में पेश किया गया। ये महिलाएं स्नान पर्व के दौरान होने वाली भीड़ का फायदा उठाकर लोगों का सामान चोरी कर लेती थीं। इसके अलावा ज्वालापुर क्षेत्र में पुलिस ने दो टप्पेबाज महिलाओं और एक किशोरी को पकड़ा है। ये तीनों ऑटो में वारदात को अंजाम देती थीं। बीते हफ्ते इन्होंने सुनीता नाम की एक महिला का पर्स चोरी कर लिया था। पूरी घटना में 11 साल की बच्ची की अहम भूमिका निकलकर सामने आई है, जो कि लोगों का ध्यान भटकाने में माहिर है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से सोने की चेन, दो अंगूठी और चांदी के बिछुए बरामद हुए हैं। आरोपी महिलाएं रचना और राजकुमारी हरियाणा की रहने वाली हैं, जो कि टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए हरिद्वार आई हुई थीं। न जाने इनकी तरह और कितनी ऐसी महिलाएं हरिद्वार में घूम रही हैं, इसलिए हरिद्वार आ रहे हैं तो सतर्क रहें।