मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 14 June
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 14 June
चमोली: उत्तराखंड में जून की शुरूआत भीषण गर्मी के साथ हुई। मई ने भी लोगों को गर्मी से बेहाल रखा।
Uttarakhand Weather Report 14 June
ऐसे में गर्मी से तप रहे मैदान और पहाड़ों में 15 जून से प्री मानसून की सक्रियता से झमाझम बारिश के आसार हैं जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञानियों ने आज यानी कि 15 जून से उत्तराखंड में प्री मॉनसून की बौछारें पड़ने की संभावनाएं जताई हैं। राज्य में 20 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद भी जताई है। अगले 24 घंटे में मौसम विभाग ने कई जिलों में मध्यम से तेज बरसात के साथ ही झौंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। वे जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आगे पढ़िए
कुछ इलाकों में तेज हवाओं के भी चलने की संभावना है। वहीं, मानसून की दस्तक से पहले ही गर्मी ने भी तेवर दिखाने थोड़े कम कर दिए हैं। मौसम के करवट बदलने से राजधानी दून में 15 दिनों बाद अधिकतम तापमान का आंकड़ा 40 डिग्री से नीचे पहुंचा, जो थोड़ी राहत देने वाली बात है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते रविवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी घटकर 23.7 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि वैसे तो मानसून कई राज्यों में दस्तक दे चुका है और मॉनसून की सक्रियता के चलते केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में बारिश भी शुरू हो चुकी है, लेकिन उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना हैं। मानसून पूरी तरह से उत्तराखंड में 20 जून के आसपास पहुंच सकता है।