Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: यूएसनगर के दिनेशपुर के रहने वाले विनोद सिंह सामंत ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन कर प्रदेश का नाम रौशन किया है।
उन्होंने अपने परिवार की सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेना में लेफ्टिनेंट बंद कर देवभूमि का नाम रोशन किया है। बता दें कि विनोद सिंह के दादा और पिता भी सेना में ही थे। उन्हें सेना में ऑफिसर बनने की प्रेरणा परिवार से ही मिली है। विनोद ने सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। तीसरी पीढ़ी के सेना के अफसर बनने से परिवार गर्व से फूला नहीं समा रहा। नगर के निकटवर्ती मोतीपुर नंबर एक में रहने वाले पूर्व कप्तान प्रताप सिंह सामंत के पुत्र विनोद सिंह ने देहरादून में आईएमए की पासिंग आउट परेड में शामिल होकर सेना में ऑफिसर बन गए हैं। विनोद सिंह मूल रूप से नोलारा बांस पिथौरागढ़ के रहने वाले हैं। उन्होंने भटिंडा प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। डीआइटी देहरादून से तकनीकी शिक्षा हासिल कर वे आइएमए का हिस्सा बने और अब वह एसीएस इकाई में शामिल हो गए हैं। उनके दादा बहादुर सिंह सामंत सेना में सूबेदार मेजर व पिता सेना में कैप्टन रह चुके हैं। उनके अफसर बनने के बाद से ही उनके स्वजनों के बीच हर्षोल्लास का माहौल पसर गया है।