आज उत्तराखंड के 5 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, वक्त से पहले आ रहा है मॉनसून

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार उत्तराखंड में 15 जून से प्री मानसून की बौछारें पड़ने की संभावना है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 15 June
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 15 june: Uttarakhand Weather Report 15 June
Image: Uttarakhand Weather Report 15 June

चमोली: उत्‍तराखंड में लोग प्रचंड गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं। पहाड़ों पर तो फिर भी तापमान कम है मगर मैदानों में तो गर्मी ने लोगों का जीना ही बेहाल कर रखा है।

Uttarakhand Weather Report 15 June

वहीं बीते बुधवार से मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई जिससे कल ही उत्तराखंड के मौसम ने करवट बदली और अधिकांश इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोग को गर्मी से राहत मिली। आज भी कई इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में मध्यम से तेज बरसात के साथ ही झौंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है। वे जिले हैं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आगे पढ़िए

आज पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और मैदानों में तेज हवाएं चलने के आसार हैं। आज प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। उत्तराखंड के कई इलाकों में मंगलवार से ही बादल मंडराते दिखे, लेकिन बारिश नहीं हुई जिससे उमस और बढ़ गई। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार बुधवार को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्जन के साथ तेज बौछारें पड़ने की आशंका जताई गई थी और कल उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। आज भी झमाझम बरसात के आसार जताए गए हैं।आज कुमाऊं में भारी बारिश की चेतावनी है और मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।