Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पर्यटन सीजन पीक पर है। चारधाम यात्रा भी रफ्तार पकड़ रही है।
गर्मी की छुट्टियों में देशभर के पर्यटक उत्तराखंड की हसीन वादियों का रुख कर रहे हैं, अगर आप भी उत्तराखंड घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखें। उत्तराखंड में 14 जून से 17 जून तक मौसम करवट बदलेगा। इस तरह चार दिन मौसम के लिहाज से संवेदनशील हैं। अगले कुछ दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है, आंधी चलने की आशंका है। ऐसे में पुलिस ने ट्वीट कर लोगों को खराब मौसम में यात्रा से बचने की हिदायत दी है। 14 से 17 जून तक के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड पुलिस ने इस पर चिंता जताते हुए लोगों से अपील की है कि वो कुछ समय के लिए अपनी यात्रा स्थगित कर दें। बारिश के दौरान रास्ते में चट्टान खिसकने और लैंडस्लाइड की घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए अपनी जान जोखिम में न डालें।
पुलिस ने ट्वीट में यात्रा से बचने आदि को लेकर हिदायत भी जारी की है। उत्तराखंड पुलिस ने ट्वीट में लिखा मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 14-17जून के बीच यलो अलर्ट जारी किया है। आपसे अनुरोध है, कृपया सावधानी बरतें और कुछ विराम के बाद ही यात्रा शुरू करें। कृपया इन बातों का ध्यान रखें और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। निरंतर मौसम संबंधी सूचना चेक करते रहें। बात करें मौसम की तो 15 जून की शाम से प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। 16 और 17 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं पर तीव्र बौछार पड़ने से लेकर भारी वर्षा तक की संभावना है। इसके बाद वर्षा में कमी आएगी। 15 जून के बाद प्री-मानसून की बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। जिसका असर बारिश के रूप मे देखने को मिलेगा।