आज उत्तराखंड के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश से बढ़ेगी आफत, जारी हुआ अलर्ट

आज पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से मुश्किलें बढ़ेंगी तो वहीं मैदानी जिलों में बौछार के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 17 June
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 17 june: Uttarakhand Weather Report 17 June
Image: Uttarakhand Weather Report 17 June

रुद्रप्रयाग: मानसून से पहले उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू हो गया है। बारिश ने गर्मी और उमस से बेहाल लोगों को राहत दी है।

Uttarakhand Weather Report 17 June

हालांकि इससे चारधाम यात्रा पर जा रहे यात्रियों की मुश्किलें जरूर बढ़ी हैं। आज भी प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से मुश्किलें बढ़ेंगी तो वहीं मैदानी जिलों में बौछार के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी देहरादून में आज आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाये रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन के साथ बौछार हो सकती है। बारिश के वजह से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आगे पढ़िए

बीते दिन जिला मुख्यालय नई टिहरी, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी क्षेत्र, रुद्रप्रयाग व चमोली में बारिश हुई। यहां बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आज जिन जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं, उनके बारे में भी जान लें। इनमें उत्तरकाशी, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिले शामिल हैं। यहां रहने वाले लोग सतर्क रहें। प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा, जिसकी वजह से आज कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।