Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पथरी जंगल में स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह शाह मोहम्मद शाह उर्फ काठा पीर मेला चल रहा है। यहां आपको जानकारी दे दें कि ये मेला तहसील प्रशासन की देखरेख में चलता है। इस मेले का ठेका भी SDM द्वारा ही करवाया जाता है। खबर है कि इस मेले के ठेके के दौरान एसडीएम ने मेले के अंदर किसी भी तरह का वैरायटी शो, अश्लील डांस और सट्टे के खेल पर पाबंदी लगाई थी। कहा गया था कि अगर ये गतिविधियां होती दिखीं, तो ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई होगी। लेकिन यहां तो कुछ और ही खेल चल रहा है। मेले में जादूगर के शो के नाम पर पर्दे के पीछे बार बालाओं का अश्लील डांस चल रहा है। इसके अलावा इस मेले में सट्टे का खेल भी धड़ल्ले से चल रहा है। कुल मिलाकर मेले में कानून ताक पर रखा जा रहा है। मेला ठेकेदार द्वारा तहसील प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। हैरानी की बात तो ये है कि मेले के अंदर पुलिस चौकी भी लगाई गई है लेकिन इस पर पुलिस की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मामले को लेकर एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने कहा उन्होंने पुलिस प्रशासन को इस मामले में सख्त निर्देश दिए हैं। अगर इस तरह के कुछ काम हो रहे हैं तो उसका तत्काल संज्ञान लिया जाएगा.