पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से प्रदेश में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। Uttarakhand Weather Report 18 June
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 18 June
चमोली: पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कुछ दिन से बारिश का दौर जारी है। बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत दी है, मौसम खुशगवार हो गया है।
Uttarakhand Weather Report 18 June
पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के मुख्य शहरों की बात करें तो हरिद्वार में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। कोटद्वार में भी रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दी है। नई टिहरी और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। ऋषिकेश में भी बादल छाए हैं। देहरादून में भी तेज हवाओं से दून और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में मानसून कब तक दस्तक देगा, ये भी जान लेते हैं। झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए लोगों के लिए एक निराश करने वाली खबर है। आगे पढ़िए
पहले माना जा रहा था कि मानसून 20 जून के आसपास राज्य में पहुंचेगा, लेकिन अब इसके 25 जून के बाद ही यहां पहुंचने की उम्मीद है। ऐसे में खासतौर पर 5 जिलों के लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पहले मानसून के 20 जून के आसपास सक्रिय होने की संभावना थी, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा। मानसून के आने में देरी है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। केरल में मानसून 29 मई को दस्तक दे चुका है। केरल पहुंचने के लगभग 20 दिन बाद मानसून उत्तराखंड में भी दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार मानसून के अनुमानित समय से देर में पहुंचने की उम्मीद है।