बेहद दुख की बात है कि इस गीत के लोगों के बीच पहुंचने से पहले ही उत्तराखंड के इस प्रतिभाशाली युवा कलाकार ने आंखें मूंद ली। देखिए वीडियो
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Gunjan Dangwal passed away Gunjan Dangwal Songs
देहरादून: उत्तराखंड के प्रतिभाशाली संगीतकार गुंजन डंगवाल के निधन से हर कोई स्तब्ध है।
Gunjan Dangwal passed away
उनका चंडीगढ़ के पास एक सड़क हादसे में निधन हो गया। गुंजन के निधन ने एक बार फिर लोकगायक पप्पू कार्की के साथ हुए दुखद हादसे की भी याद दिला दी। कुछ साल पहले इन्हीं दिनों बेहद लोकप्रिय युवा गायक पप्पू कार्की का भी एक सड़क हादसे में निधन हो गया था। गुंजन डंगवाल उत्तराखंडी गीत गंज्याली, लगालू मंडाण, भौजी बाना, मेरी भग्यानी और गीत लगांदी जैसे कई सुपरहिट गीतों को म्यूजिक देने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों गुंजन ‘स्यूंद’ नाम के प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। जिसके लिए क्राउड फंडिंग के जरिए फंड जुटाया जा रहा था। बेहद दुख की बात है कि इस गीत के लोगों के बीच पहुंचने से पहले ही उत्तराखंड के इस प्रतिभाशाली युवा कलाकार ने आंखें मूंद ली। आगे देखिए वीडियो
एक हादसे में गुंजन डंगवाल चल बसे। बताया जा रहा है कि वो रात के वक्त देहरादून से चंडीगढ़ जा रहे थे। उन्हें अपने एक दोस्त से मिलना था। तभी तड़के चार से पांच बजे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। जिस दोस्त के पास उन्हें जाना था। उसने गुंजन के समय पर न पहुंचने पर गुंजन के मोबाइल में बीस से पच्चीस कॉल किए। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। सड़क दुर्घटना में गुंजन डंगवाल के आकस्मिक निधन को उत्तराखंडी गीत संगीत के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
Gunjan Dangwal Songs
यहां आपको उस गीत की झलक दिखाते हैं, जो गुंजन डंगवाल का आखिरी प्रोजेक्ट था, इसके पूरा होने से पहले ही गुंजन का निधन हो गया। गुंजन डंगवाल मूलरूप से टिहरी के जाखणीधार में स्थित अखोड़ी गांव के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के केदारपुरम में रहता है। गुंजन ने कम समय में ही संगीत के क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया था। देखिए वीडियो