उत्तराखड: शादी में डांस करते वक्त पैंट फटी तो उड़ा मजाक, गुस्से में फोड़ दिया युवक का सिर

बात बहुत छोटी थी, लेकिन कुछ लोग इस बात पर मजे लेने लगे। युवक को ये बात चुभ गई। उसने विरोध किया तो दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand wedding pant fati : Arshad attacked in Sheetalpur village of Haridwar
Image: Arshad attacked in Sheetalpur village of Haridwar

हरिद्वार: रुड़की में छोटी सी बात पर बड़ा बवाल हो गया।

attacked on Arshad in Sheetalpur village Haridwar

यहां शादी समारोह में डांस करते हुए एक युवक की पेंट फट गई। बात बहुत छोटी थी, लेकिन कुछ लोग इस बात पर मजे लेने लगे। युवक को ये बात चुभ गई। उसने विरोध किया तो दो पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। उस वक्त किसी तरह मामला सुलझा लिया गया। हालांकि बारात के गांव वापस लौटने के बाद इसी बात पर फिर से झगड़ा हो गया। युवक ने मजाक उड़ाने वालों की धुनाई कर दी। मारपीट में एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान मौके पर फायरिंग भी हुई। घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव की है। आगे पढ़िए

गुरुवार को टांडा भनेड़ा गांव से एक युवक की बारात झबरेड़ा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गई थी। यहां बारात में डांस करते हुए एक युवक की पेंट फट गई। पेंट फटने पर युवक के परिवार के एक व्यक्ति ने उसका मजाक उड़ाया, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। खैर उस समय मामला किसी तरह शांत करा दिया गया, लेकिन बारात के गांव लौटने के बाद इसी बात को लेकर एक पक्ष ने गांव के ही अरशद के सिर में डंडे से हमला कर दिया। जिसमें अरशद घायल हो गया। इसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि झगड़े के दौरान फायरिंग भी हुई। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इनकार किया है। मामले की जांच की जा रही है।