उत्तराखंड के 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी: भूस्खलन, रोड ब्लॉक से बढ़ सकती है आफत

मौसम विभाग ने भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने और नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की है। पढ़िए Uttarakhand Weather Report 20 June
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 20 may: Uttarakhand Weather Report 20 June
Image: Uttarakhand Weather Report 20 June

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी है, लेकिन लोगों की परेशानियां भी बढ़ाई है।

Uttarakhand Weather Report 20 June

कई जगह बिजली नहीं आ रही, शहरी क्षेत्रों में जलभराव परेशानी बढ़ा रहा है। चारधाम यात्रा जिलों में भी बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है। शनिवार से अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने चारधाम समेत अनेक जिलों में बारिश या भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके साथ ही भारी बारिश के आसार वाले जिलों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें बंद होने, नदी-नालों में पानी बढ़ने आदि की चेतावनी जारी की गई है। इन तमाम परेशानियों को देखते हुए पर्यटन विभाग उत्तराखँड पुलिस ने तीर्थयात्री-पर्यटकों से सतर्क रहने की अपील की है। रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर जिलों के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। आगे पढ़िए

पर्यटन विभाग ने कहा कि यात्री उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) में बने कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1364 या मौसम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से मौसम व मार्गों की पूर्ण जानकारी लेने और पंजीकरण कराने के बाद ही उत्तराखंड आएं। यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्री ऊनी कपड़े, छाता, रेनकोट, वाटरप्रूफ ट्रेकिंग शूज, चलने के लिए छड़ी, टोपी, दस्ताने आदि अपने साथ रखें। पर्यटन विभाग ने यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं चारधाम यात्रा की बात करें तो यात्रा शुरू होने से अब तक चारों धामों में 21.65 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ में 7.55 लाख, केदारनाथ में 7.34 लाख, गंगोत्री में 3.84 लाख, यमुनोत्री धाम में 2.92 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रियों की संख्या को लेकर रिपोर्ट जारी की है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं।