घायलों ने बताया कि ड्राइवर दिलशाद को झपकी आ रही थी, लेकिन मना करने के बाद भी वह रुका नहीं और मुंह धोकर गाड़ी चलाता रहा।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
Image: Pilibhit Road hadsa 10 people death
हरिद्वार: हरि्वार से घर लौट रहे यूपी के पीलीभीत में चालक की झपकी ने एक ही परिवार के दस लोगों की जान ले ली।
Pilibhit Road hadsa 10 people death
यहां एक पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गया। हादसे में एक ही परिवार के दस लोगों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार हरिद्वार में गंगा स्नान कर अपने घर लखीमपुर खीरी वापस लौट रहा था। तभी चालक को रास्ते में झपकी आ गई, जिसके बाद वाहन एक पेड़ से टकरा गया। हादसे में तीन महिलाओं व चार बच्चों समेत परिवार के दस लोगों और खुद चालक की भी मौत हो गई। छह लोग घायल भी हुए हैं। घायलों ने बताया कि ड्राइवर को नींद आ रही थी, लेकिन मना करने के बाद भी वो मुंह धोकर गाड़ी चलाता रहा। यही लापरवाही हादसे की वजह बनी। जानकारी के मुताबिक लखीमपुर खीरी के थाना गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला तीर्थ निवासी संजीव शुक्ला अपने परिवार और रिश्तेदारों को लेकर सोमवार की शाम पिकअप से हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए गए थे। आगे पढ़िए
गाड़ी गोला इलाके के ही गांव दत्तेली का रहने वाला दिलशाद चला रहा था। बुधवार शाम सभी हरिद्वार से वापस लौट रहे थे। इस बीच गजरौला पहुंचने पर चालक दिलशाद को झपकी आ गई और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में संजीव की मां सरला देवी (55), पुत्र हर्ष (12), पुत्री खुशी, बड़े भाई श्यामसुंदर शुक्ला (40), छोटे भाई कृष्णपाल की पत्नी रचना (27), भतीजे शशांक (11) व आनंद और चालक दिलशाद (35) की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव की पत्नी लक्ष्मी (28) और पिता लालमन शुक्ला (60) ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। छह लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें गाड़ी से बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।