उत्तराखंड में 26 जून से होगी मूसलाधार बारिश, 5 जिलों के लोग बेहद सावधान रहें

उत्तराखंड में 26 जून से भारी वर्षा की संभावना, दो दिन और देरी से दस्तक दे सकता है मॉनसून..पढ़िए Uttarakhand Weather Report 24 June
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand Weather News 25 june: Uttarakhand Weather monsoon Report 24 June
Image: Uttarakhand Weather monsoon Report 24 June

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले दो दिन से प्रदेश में मौसम गर्म बना हुआ है।

Uttarakhand Weather Report 24 June

अधिकांश क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है और तापमान में भी वृद्धि देखने को मिली है। मैदानी जिलों में चटख धूप खिलने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। जी हां, 26 जून से प्रदेश में बरसात का क्रम तेज हो सकता है।वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 28-29 जून को मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई है। इससे पहले ही 26 जून से प्रदेश में वर्षा का क्रम तेज हो सकता है।अगले दो दिन तक मौसम में परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर जैसे जिलों के लोगों को बेहद सावधान रहने की जरूरत भी है। दरअसल यही वो जिले हैं, जहां बारिश और मॉनसून सीजन में ज्यादा बर्बादी होती है।

बीते गुरुवार को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। मैदान से लेकर पहाड़ तक चटख धूप खिली रही। कुछ जगहों पर बादल जरूर छाए रहे, मगर वर्षा नहीं हुई। मैदानी जिलों में चटख धूप खिलने से तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है। फिलहाल अगले दो दिन तक मौसम में विशेष परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद रविवार से प्रदेश में वर्षा का क्रम तेज हो सकता है। 26 से कुमाऊं में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।