उत्तराखंड में दुखद घटना: आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, दर्दनाक मौत

परिजन रोग सिंह को गंभीर हालत में पास के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
uttarakhand bull attack: bull attacked farmer in haridwar
Image: bull attacked farmer in haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार के लक्सर में स्थित खानपुर थाना क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

bull attacked farmer in haridwar

आवारा पशुओं की वजह से लोगों की जान के ऊपर भी एक बड़ा खतरा बना हुआ है। यहां आवारा पशु हिंसक होकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। आवारा पशुओं के हमले में अब तक कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ताजा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के दल्लावाला गांव का है। यहां सांड के हमले से एक किसान की मौत हो गई। मिली गई जानकारी के मुताबिक, दल्लावाला गांव निवासी 55 साल का किसान रोग सिंह शनिवार सुबह को अपने खेत पर गए थे। खेत में पहले से ही मौजदू आवारा सांड ने उनकी पिता और बुग्गी में बंधे बैल पर हमला कर दिया।

सांड के हमले से बुग्गी में बंधा बैल तो भाग गया, लेकिन उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। परिजन रोग सिंह को गंभीर हालत में पास के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन रोग सिंह को लेकर रुड़की के सरकारी अस्पताल में गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी हॉस्पिटल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं खानपुर थाना प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।