29 मई को मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Weather Report 28 June
चमोली: पर्वतीय क्षेत्रों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। पहाड़ों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है।
Uttarakhand Weather Report 28 June
मौसम विभाग ने आज से अगले पांच दिन तक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों के लिए चेतावनी जारी की गई है। उनमें देहरादून के पर्वतीय क्षेत्रों के अलावा रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जैसे जिले शामिल हैं। यहां कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। तेज बौछारें पड़ सकती हैं। आम जनता को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बीच राज्य में 29 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने भूस्खलन होने और नदियों में उफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। आगे पढ़िए
29 मई को मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है। इस दिन राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार 29 जून को भारी वर्षा के साथ मानसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उधर, प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। चमोली जनपद में तड़के से बारिश हो रही है। जबकि नई टिहरी, श्रीनगर, कोटद्वार, रुद्रप्रयाग में बादल छाए हुए हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है। अगले चौबीस घंटे में बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग भारी बारिश की संभावना है।